गरियाबंद
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति व परिचयात्मक बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 17 जून। भाजपा कार्यालय गरियाबंद में किसान मोर्चा की कार्यसमिति एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर , किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलमन ध्रुवा सहित अतिथियों द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सही मायनों में किसानों की चिंता की है और उनकी बेहतरी के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएं ही हमारी असली ताकत हैं। हमारी सरकार की इन योजनाओं से किसानों के जीवन और गांवों में बदलाव आया है। किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के प्रवक्ता की तरह इन कामों और योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।
किसान मोर्चा प्रदेश मत्री देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसान मोर्चा का काम फ्रंट पर लडऩा होता है। किसान मोर्चा विरोधियों द्वारा किसानों के बीच में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किये गये काम और निर्णयों से उन्हें अवगत कराएँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय किसान साहूकारों के कर्ज में दबा रहता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान की चिंता की। किसान क्रेडिट कार्ड की योजना भाजपा सरकार ने लागू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि लाकर सीमांत किसानों को संजीवनी देने का काम किया है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलमन ध्रुवा ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ नीचे तक ले जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर गांव में है किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कृषि और किसानों से संबंधित मुद्दों की जानकारी विकसित करनी चाहिए, इसी से उनकी तरक्की का रास्ता निकलेगा। मंच का संचालन संदीप पांडे एवं आभार सोम प्रकाश साहू ने किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सोम प्रकाश साहू, संदीप पांडे किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दुलार सिन्हा भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह जितेन्द्र सोनकर मनीष हरित रामू राम साहू श्याम अग्रवाल चंदन साहू चंद्रशेखर साहू नंदू सिंन्हा यथार्थ शर्मा फिंगेश्वर संतराम साहू महेंद्र साहू देवन नेताम सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


