गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 जून। पुरुषोत्तम माह के पावन पर्व पर नगर के मध्य में स्थित मां परमेश्वरी मंदिर में दो दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण सहस्त्र अभिषेक एवं पूजन तथा पुरुषोत्तम मास की कथा का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी नारायण सहस्त्र अभिषेक से हुई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान का पंचामृत गंगाजल एवं विभिन्न पवित्र द्रव्यो से अभिषेक का सुख समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में घूमते मेट्रो और भजनों से पूरा वातावरण भक्ति में हो उठा। कथा वाचन के दौरान श्रद्धालुओं को पुरुषोत्तम मास की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। कथावाचक पंडित दिनेश तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास माना गया है। इस माह में किए गए जप तप दान व्रत पूजा पाठ एवं सत्संग का विशेष फल प्राप्त होता है कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म सेवा सदाचार और मानव कल्याण का संदेश दिया गया कथावाचक ने कहा कि पुरुषोत्तम मास आत्म शुद्धि आध्यात्मिक उन्नति और ईश्वर से जुडऩे का श्रेष्ठ अवसर है इस दौरान श्रद्धा पूर्वक भगवान श्री हरि का स्मरण करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
इस आयोजन में हेमंत पूनम देवांगन,दर्शन पूर्णिमा देवांगन, भागवत कविता देवांगन, दिनेश लता देवांगन मुख्य यजमान रहे।
सभी ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना कथा श्रवण कर किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए भगवान के प्रति अपना श्रद्धा व्यक्त की। इस धार्मिक अनुष्ठान में अन्नपूर्णा देवांगन, रेखा तिवारी,लक्ष्मी देवांगन, सावित्री देवांगन,कौशल्या चक्रधारी, कुसुम चक्रधारी,पिंकी चक्रधारी,रेखा देवांगन,बादल देवांगन,गोलू देवांगन, अजय देवगन,सुरेश देवांगन,मीना देवांगन ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पंडित दिनेश तिवारी ने बताया की पुरुषोत्तम मास में 33 मालपुआ का दान एवं दीपदान का विशेष महत्व है। सूर्योदय से पूर्व एवं सूर्यास्त के बाद दीपदान करना चाहिए। पुरुषोत्तम मास की कथा के अंत में हवन किया गया।


