गरियाबंद

पुरी में श्रीमद् भागवत कथा
16-Jun-2026 4:12 PM
पुरी में श्रीमद् भागवत कथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 जून। प्रभु जगन्नाथ की पावन धरती गोवर्धन मठ शंकराचार्य निश्चला नंद सरस्वती के आश्रम पुरी में सामूहिक धनराशि से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 07 जून से 13 जून तक किया गया। जिसमें अभनपुर,नवापारा राजिम,आरंग से 300 से अधिक भक्त,श्रद्धालू श्रोता गण सम्मिलित हुएं। भगवतगीता के अनेक प्रशंग भगवताचार्य जयशंकर मिश्रा राजिम वाले के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस भगवान समुन्द्र देव को चुनरी अर्पित करने भक्त गण विशाल जुलूस में गोवर्धन पीठ भगवान श्री शंकराचार्य आश्रम से निकलकर गये जिनका स्वागत दर्शनार्थियों के अलावा स्थानीय जनों ने किया।

पुरुषोत्तम मास के अंतिम प्रहर में आयोजित कथा ब्यास पीठाधीश्वर के श्रीमुख से बरस रही अमृत वाणी को सुनने सैकड़ों की संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

भगवताचार्य के साथ समुद्र स्नान कर सूर्य देवता को अर्ध्य देकर अपने ईष्ट देव सहित पितरों को तर्पण किया गया। एवं भगवान श्री जगन्नाथ धाम मंदिर में विराजमान तीनों देवों का दर्शन लाभ मिला इसके सहित मंदिर में ध्वजारोहण पूजा का दर्शन किये। भक्त गण अपने साधनों से भुनेश्वर स्थित लिंगराज महादेव का भी दर्शन लाभ पाये।

 कोणार्क का विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन के साथ चन्द्र भागा स्थित बंगाल की खाड़ी को प्रणाम करते हुए पुन: गोवर्धन पीठ आकर भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का आनंद लेते रहे।कथा विराम होने के बाद हवन पूजन एवं राजा जनमेजय की कथा सर्प यज्ञ व पुरषोत्तम मास की महत्व को भी विस्तार से कथा में बताया गया।

और सभी को भगवान श्री जगन्नाथ धाम मंदिर आकर भागवत महापुराण श्रवण करने पर आशीर्वाद स्वरूप तुलसी प्रसाद वितरण कर वापसी हेतु रवाना हुए।

इस  आयोजन को विशेष मार्गदर्शन  अशोक बजाज भाजपा वरिष्ठ नेता का मिलता रहा,साथ ही रेलवे कोच बर्थ सामूहिक बल्क बुकिंग अनुशंसा   बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा,इन्द्र कुमार साहू विधायक अभनपुर,विजय गोयल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका,नगर पालिका अध्यक्ष गोबरा नवापारा ओमकुमारी साहू,किशन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,मुख्य व्यवथापक संचालक गण शीत कुमार साहू,बाबू भगत,किशन साहू, रविशंकर साहू,मनीषा साहू,मंजू यादव,आनंद श्रीवास्तव गायत्री पीठ नवापारा सहित अनेक लोग कार्यक्रम को सफल बनाने लगे ।


अन्य पोस्ट