गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 जून। साहू समाज ग्राम टेमरी के तत्वधान में संत शिरोमणि माता कर्मा साहू समाज भवन टेमरी एवं मुक्ति धाम परिसर, टेमरी में फल, फूल, एवं छाया दार पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से टेमरी साहू समाज के अध्यक्ष निलकुमार साहू, आदर्श ग्राम टेमरी के सरपंच देवप्रसाद साहू, वीरेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष सेरीखेड़ी परिक्षेत्र, भरत साहू अध्यक्ष धरमपुरा साहू समाज, दरबारी साहू, चंदन साहू अध्यक्ष बोरिया कला साहू समाज, द्वारिका साहू प्रदेश सयोजक (आईटी सेल प्रकोष्ठ) प्रेमशंकर साहू, नारद साहू, हेमंत साहू ,विनय साहू, भीष्म साहू, कांति, दुलेशवरी, सकून साहू, सुनील, योगी साहू, विनोद. दीपक, नमन, जतिन, दिवांस, वैदिक साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी,सदस्य, मातृशक्ति,युवा साथी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
साहू समाज ग्राम टेमरी ने प्रत्येक परिवार से एक पौधा एक संकल्प के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


