गरियाबंद

राजिम में महाराणा प्रताप जयंती 17 को
14-Jun-2026 7:09 PM
राजिम में महाराणा प्रताप जयंती 17 को

राजिम, 14 जून। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह 17 जून बुधवार को राजिम में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया पर आयोजित यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम उपसमिति राजिम एवं केंद्रीय युवा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष ठा.बजरंग सिंह बैस करेंगे। इस अवसर पर समस्त केंद्रीय पदाधिकारियों की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। उपसमिति राजिम अध्यक्ष मुकेश ठाकुर,केंद्रीय युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह और युवा सचिव महेंद्र सिंह की टीम आयोजन की तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा। 12 बजे तक युवा मंडल का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भोजन व्यवस्था, दोपहर 1 बजे मंचीय कार्यक्रम और अतिथि उद्बोधन होगा। महाराणा प्रताप जयंती समारोह के तहत दोपहर 3 बजे भव्य शौर्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद भोजन व्यवस्था भी रखी गई है। महासचिव अशोक ठाकुर, सहसचिव सत्येन्द्र राजपूत और महिला अध्यक्ष रश्मि सिंह ने सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों, बहनों और युवा सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट