गरियाबंद

केन्द्री में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने किया जनसंपर्क
14-Jun-2026 7:07 PM
केन्द्री में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने किया जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 जून। केन्द्र सरकार में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में 12 वर्ष का सर्वाधिक लम्बा समय पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा जनसंपर्क कर ग्रामवासियों को केन्द्र सरकार के 12 वर्षों के उपलब्धियों पर विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि देश भर में मंत्री, सांसद और विधायक कहीं ना कहीं गांव बस्ती में पहुंचकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रख रहें हैं। प्रधानमंत्री के रुप में में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष की यात्रा सबको प्रेरित करने वाली है। इस यात्रा को देश दुनिया को जानना चाहिये। इस विचार के साथ प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में 12 वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछड़े जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। केन्द्र सरकार का 2014 से 2026 तक का कालखंड ये सिद्ध करता हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में इतने आयाम जुड़ चुके हैं कि नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को परिभाषित नहीं किया जा सकता।

उनके नेतृत्व में केवल लोक कल्याण, सेवा, सुशासन ही नहीं बल्कि भारत की प्राचीन विरासत को पुन: स्थापित किया गया है। राम मंदिर और दक्षिण भारत के संपूर्ण विरासत को सामने करने का कार्य अनवरत जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी अंचल के दंतेवाड़ा जिले में आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया गया था। 7 जुलाई 2022 को तात्कालीन राज्य सरकार के विरुद्ध पहला कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के साइंस कालेज मैदान में हुआ था। इसमें नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में  कांग्रेस सरकार को उखाडऩे का शंखनाद हुआ। सेवा सुशासन के साथ सभी लोगों का सशक्तिकरण हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में जब विश्व में युद्ध छिड़ा हुआ है तो भारत की विश्व शांति की भूमिका भी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री जी की व्यक्तिगत और पारिवारिक महत्वाकांक्षा कुछ भी नहीं है। हम सबकी प्रार्थना है देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री जी को और भी शक्ति प्रदान करें दें और उनके नेतृत्व में हम सब आगे बढ़ते रहें। इस दौरान डॉ.निमई विश्वास, नेतराम साहू, तुलाराम साहू, कामता साहू, भरत बैस, खुमान साहू, राकेश साहू,बिसहत साहू,रामू साहू,झड़ी राम पटेल,संदीप बैस, रोहित कुर्रे, कमलेश साहू,कोमल साहू,वीरेन्द्र साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट