गरियाबंद

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की पूजा-अर्चना
13-Jun-2026 4:24 PM
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने  की पूजा-अर्चना

नवापारा-राजिम, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी (झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ) रायपुर जिला ग्रामीण के द्वारा गोपाल गौशाला नवापारा में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर गौ माता की आरती एवं केले का फल,गुड़ गौ माता को भोग लगाया गया।

यह विशेष पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष विकास सुशासन के पूर्ण होने पर किया गया, प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु के कामना करने गोपाल गौशाला में समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दयालूराम गाड़ा संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण ने किया। इस अवसर पर मनोज डाडेकर प्रभारी झुकी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अशोक गंगवाल,रमेश पहाडिय़ा, समाजसेवी पंडित ब्रह्मदतशास्त्री, किशोर देवांगन,परदेसी राम साहू, धनमती साहू,साधना सौरज, डॉ.योगिता सिन्हा,मायाराम साहू, सोहेंद्र साहू,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश सोनसायटी,जिला कार्यकारिणी सदस्य नवल कुमार साहू, हेमलाल साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, चंदू कंसारी, कमलेश कहार,राजू सेन,देवेंद्र कुमार सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट