गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 जून। पिछले दिनों नगर पालिका राजिम के वार्ड 03 सरदार वल्लभ भाई पटेल पारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही मोदी जी भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक और मंगलमयी है, उक्त अवसर पर पटेल पारा और तकिया पारा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का निशुल्क विवरण पार्षद जानकी पटेल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने वार्ड में सर्वे कर जो पात्र हित ग्राही है,उनका फॉर्म गैस एजेंसी में जमा किया था। जिसके परिणाम स्वरुप गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है। उक्त अवसर पर भाजपा मण्डल राजिम के अध्यक्ष रिकेश साहू,पार्षद जानकी पटेल, सांसद प्रतिनिधि सेजेस सोमनाथ पटेल, नगर पालिका के सभापति कुलेश्वर साहू,शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के विधायक प्रतिनिधि संजीव साहू, भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री शरद पारकर,बूथ अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि के द्वारा वार्ड के महेश्वरी निर्मलकर,शकुन्त पटेल,कांशी पटेल नजमा बानो,महेक बानो,आदि को गैस सिलेंडर और चूल्हा का वितरण किया गया। सभी हितग्राही नया गैस सिलेंडर प्राप्त कर प्रफुल्लित हुए, और मोदी जी और अपने पार्षद को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा कि मोदी जी का यह दृढ़ नेतृत्व भारत को परम वैभव और विश्व गुरु के पद पर स्थापित करने के लिए निरंतर अग्रसर है।
मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश का विकास हो रहा है।सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ हमारे देश आगे बढ़ रहा है,उन्होंने कहा कि पार्षद जानकी पटेल अपने वार्ड में अच्छा कार्य कर रही है।उनके माध्यम से सरकार की योजनाओं घर घर तक पहुंच रही है।और उसका प्रत्यक्ष लाभ वार्ड वासी ले रहे है।उन्होंने पार्षद को अच्छे कार्यों को बधाई शुभकामनाएं दिए।