गरियाबंद

पांडुका सरपंच संग 50 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
12-Jun-2026 9:20 PM
पांडुका सरपंच संग 50 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 12 जून। मंगलवार को ग्राम पांडुका में एक महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान पांडुका सरपंच सुश्री भानु ध्रुव, उपसरपंच खिलेश्वर द्विवेदी, पदमिनी ध्रुव सहित लगभग 50 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा गमछा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है। यहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से तन, मन और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा एवं संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। विधायक रोहित साहू ने कहा कि राज्य विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। लोग भाजपा की रीति-नीति,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले पांडुका गांव को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब हालात तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं। गांव में लगातार भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, महिला मोर्चा के जिला भाजपा कोषाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा, नागेंद्र साहू, पांडुका मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट