गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 जून। नगर की ऐतिहासिक धरोहर श्री गोपाल गौशाला में गौ कथा में अंचल के विधायक इंद्र कुमार साहू पहुंचे और उन्होंने गौ माता का पूजन, हनुमंत लाल जी का पूजन एवं व्यास पीठ का पूजन किया,गौशाला समिति ने स्वागत किया।
व्यास पीठ पर विराजमान पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की गौ माता के प्रति प्रीति का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान को गऊ माता से बढक़र और किसी से भी प्यार नहीं है उनका जो शाश्वत धाम है उसका तो नाम ही गो लोकधाम है गायों के लिए तो वह अपना सर्वस्व सहर्ष निछावर करने के लिए तैयार रहते हैं वह श्री कृष्णा उपनिषद में कहते हैं कि मैं तो चाहता हूं कि गाय अपने झुंड में सदैव मेरे साथ रहे ,मेरे आगे रहे, मेरे पीछे रहे मुझे तो गायों के बीच में ही रहना भाता है। वास्तव में देखा जाए तो भगवान के जो भी मंदिर है वह उसके कार्यालय हैं और जो गौशाला है वह उनका स्थाई पता है, उनका घर है ,जहां वह सदैव निवास करते हैं, पंडित जी ने आगे भगवान श्री कृष्णा प्रकट उत्सव एवं उस प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया।
इस मंगलमय उत्सव में नगर के सकल समाज के लोग बड़े जोर शोर से शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू,डॉ निमाई विश्वास,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,नागेन्द्र वर्मा,डॉ के.आर.सिन्हा, डॉ.प्रकाश गुप्ता,आत्माराम साहू,मायाराम साहू, दयालु राम गाड़ा, भगवती-डॉ.लीलाराम साहू,निर्मला-धीरज साहू,ऋषभ चंद्र बोथरा, संत दास फ़ोटानी, डॉ. टी.एन.रमेश,अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, ओ.पी. दुबे सर, देवरी वाले अशोक अग्रवाल, विजय बोथरा, संदीप पारख,डॉ दिलीप शाह, सुनील बोथरा,मोहन अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,आकाश गुप्ता, रॉबिन चावला, संजय शर्मा भोजनालय, ललित पांडे,गोपाल यादव,मुन्ना यादव सहित समिति के अनेक सदस्य शामिल थे,आरती के पश्चात सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।


