गरियाबंद

मोदी सरकार के 12 साल विकास विश्वास का-दिनेश
10-Jun-2026 6:54 PM
मोदी सरकार के 12 साल विकास विश्वास का-दिनेश

नवापारा-राजिम, 10 जून। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के महामंत्री दिनेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र ने देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह 12 वर्ष का सेवा काल राष्ट्रभक्ति, सुशासन और जन-कल्याण के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल है। हम प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हैं, ताकि उनके मार्गदर्शन में भारत विकसित भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करे।

 


अन्य पोस्ट