गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 जून। नवापारा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू के सोमवार को हुए निधन का समाचार मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने स्व.रतिराम साहू के शोक संतिप्त परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
पूर्व कृषि मंत्री ने स्व.रतिराम साहू को याद करते हुए कहा कि उनका निधन होना अत्यंत दु:खद है। वे शुरू से ही भाजपा के कर्मठ सिपाही रहे हैं और क्षेत्र में जमीनी स्तर के नेता के रूप में जाने जाते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता एवं युवा पीढिय़ों को मार्गदर्शन देने में समर्पित रहा। जनसेवा और समाज हित के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। श्री साहू के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.निमाई विश्वास, सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, प्रेम लाल साहू, मेघनाथ साहू, लखनलाल साहू सहित अन्य शामिल थे।


