गरियाबंद

पुजेरिन दाई मंदिर प्रांगण में पौधरोपण
09-Jun-2026 3:51 PM
पुजेरिन दाई मंदिर प्रांगण में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 9 जून। प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के आव्हान पर अलग-अलग हिस्सों में साहू समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं।

हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 7 जून को प्रदेश साहू संघ के निर्देश में जिला साहू संघ गरियाबंद के द्वारा तहसील ,परिक्षेत्र , नगर एवं ग्रामीण इकाइयों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से साहू समाज के पदाधिकारियों, जनसेवकों समस्त सामाजिक जनों ने जिला साहू संघ गरियाबंद एवं ग्रामीण साहू समाज किरवई ग्राम पंचायत किरवई के संयुक्त तत्वाधान से वृक्षारोपण कर इस अभियान के तहत पौधे लगाए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद लोकसभा महासमुंद चुन्नीलाल साहू, अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ उपाध्यक्ष देवराज साहू,जिला साहू संघ महिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू, संरक्षक सोम प्रकाश साहू,राजेश साहू,गुंजन साह, जिला साहू संघ के मुख्य सलाह का डॉ महेंद्र साहू,

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, भू-जल स्तर को सुधारना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना।जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा पेड़ हमारे धरती की फेफड़े हैं जो हमें जीवनदायानी आक्सीजन प्रदान करते है। जिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि आइए आज हम केवल पौधे लगाने के संकल्प न लें बल्कि उनकी पूरी देख भाल करने की जिम्मेदारी भी उठाएं।

कार्यक्रम के मंच संचालन जिला साहू संघ के संगठन सचिव ठाकुर राम साहू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला साहू संघ कोषाध्यक्ष मुकेश साहू,संयुक्त सचिव शेखर साहू, मोमिन साहू संयोजिका,ईश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,मनोहर लाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,गैंदलाल साहू,सलाहकार नारायण लाल साहू, मिंजून साहू महासचिव राजिम भक्तीन समिति,देवकुमारी हेमंत साहू सरपंच ग्राम पंचायत किरवई,कमलेश साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज किरवई,रमेश साहू अध्यक्ष भसेरा परिक्षेत्र साहू समाज,ललित राम साहू,तुलाराम साहू,अरुण साहू,जगन्नाथ साहू ,हेमंत साहू,भुनेश्वर साहू,सुभाष साहू दिनेश, साहू मदनलाल साहू, जुगराम,डगन,तारणदास,सजेश साहू ,गंगाराम साहू,देवेन्द्र साहू, श्रीमती रोहिणी साहू, लोकेश्वरी साहू,श्रीमती कुंती साहू,स्तूरी तारक एवं सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट