गरियाबंद

सशि उच्च.मा.विद्यायल में नवीन आचार्य संकल्पना वर्ग शुरू
08-Jun-2026 4:43 PM
सशि उच्च.मा.विद्यायल में नवीन आचार्य संकल्पना वर्ग शुरू

राजिम, 8 जून। श्री कुलेश्वर नाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राजिम में 03 जून  से रायपुर एवं राजिम विभाग का संयुक्त रूप से नवीन आचार्य संकल्पना वर्ग प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता रूपेंद्र कुमार साहू जिला प्रतिनिधि गरियाबंद जिला, विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम यादव विभाग प्रचारक राजिम विभाग, मानिक लाल साहू सह प्रांत प्रमुख  छत्तीसगढ़ प्रांत,संचालन समिति के अध्यक्ष राघोबा महाडिक और व्यवस्थापक अजय साहू उपस्थित थे।  कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती माता भारत माता और  के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने संघ का परिचय देते हुए बताया की कैसे संघ की स्थापना हुई। संघ की स्थापना केसवराम बलिराम हेडगेवार द्वारा कैसे विषम परिस्थितियों में संघ की स्थापना एवं हिंदुओं का एकत्रीकरण का कार्य किया गया उनके जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दिये।

1917 में अनुशीलन समिति अंग्रेजों के विरुद्ध जी के प्रयास संस्कृति का जागरण एवं राष्ट्रवादी की भावना सामाजिक कल्याण संस्कृत शिक्षा का योगदान आदि बिंदुओं पर अपना विषय रखे हुए कहा की प्रत्येक वर्ष विद्यालय प्रारम्भ होने से पूर्व   विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य पद पर  चयनित आचार्यो का नवीन आचार्य संकल्पना वर्ग आयोजित कर इन्हे प्रशिक्षित करती हैं। वर्तमान में आयोजित यह वर्ग 03 से 11 जून तक चलेगा। इस वर्ग में रायपुर एवं राजिम विभाग से कुल 70 आचार्य दीदीयाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुँचे हुए हैं।

इस वर्ग को सफल बनाने हेतु इस वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में नामदास लहरे, उत्तम साहू, लिलेश्वर साहू, केवल ध्रुव, देवराज वर्मा, उत्तरा वर्मा,अमरजीत कौर,सुश्री डिगेश्वरी साहू और गोविंदराम साहू उपस्थित हैं। प्रशिक्षण वर्ग में नियमित शाम 7.30 बजे भारत माता की आरती किया जाता है जिसमें राजिम नगर से आमंत्रित पूर्व छात्र एवं गणमान्य नगरिकों के द्वारा आरती किया जाता है भारत माता की आरती में जयंत कुमार साहू,भेख राम साहू,नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पुर्णिमा चंद्राकर, प्रतिदिन सम्मिलित हो रहे है।


अन्य पोस्ट