गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 जून। भारतीय जनता पार्टी मंडल फिंगेश्वर के द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर एक पेड़ मां के नाम पर फिंगेश्वर नगर पंचायत के लालपुर शीतला माता मंदिर प्रांगण पर पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ.मंजू लता हरित,डॉ.प्यारेलाल सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू,भाजपा किसान मोर्चा जिला पूर्व जिला अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश कार्य की समिति सदस्य मिजून साहू,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनीष हरित, रामू राम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंन्हा,पूर्व सहकारी समिति के अध्यक्ष जामगांव अरुण कुमार सिंन्हा,पूर्व सरपंच जामगाव प्रदेश सह प्रभारी मन की बात के सहसंयोजक सीमा ठाकुर,सहकारी समिति फिंगेश्वर के अध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा,परसदा सहकारी समिति के अध्यक्ष जनक श्रीवा, मण्डल महामंत्री भुवन साहू,मीडिया प्रभारी, हेमंत सिंन्हा,संत राम साहू,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू,अजय साहू,किशन निषाद, भुनेश्वर साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


