गरियाबंद
गौ माता की भागवत कथा एक अनोखी पहल- रोहित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 जून। कथाएं तो हमने बहुत सी सुनी है पर यह गौ कथा क्या है,कथा व्यास पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि आज हमारे ही देश में गायों की बड़ी दुर्दशा हो रही है वह दारुण दुखों से गुजर रही है और यह हम सब मूक दर्शक बनकर देख रहे हैं और यह बात किसी से छिपी भी नहीं है घर में जगह नहीं है यह कहकर लोगों ने गाय पालन बंद कर दिया है कुत्ते पालना आज समाज में स्टेटस सिंबल बन गया है,घर में जगह नहीं है कहकर लोगों ने गाय पालन छोड़ दिया है और जो लोग गाय रखते भी है वह भी जब तक गौ माता दूध दे रही है तब तक ही लेकिन उसे भी बाद में सडक़ों पर आवारा छोड़ देते हैं।
गौ भागवत कथा में गाय की दुर्दशा का मार्मिक चित्रण करते हुए उन्होंने यह बातें कही और कहा कि अच्छा हो कि भारत सरकार गाय को विधिवत राष्ट्र माता घोषित कर दे इसके लिए अब जोर-जोर से राष्ट्रव्यापी अभियान भी चल रहा है लोग जाग गए हैं अभी एक माह पहले पूरे देश में लोगों ने इस आशय का ज्ञापन शासन प्रशासन को सौंप और अब दूसरी बार जुलाई में हम यही जन जागरण करने जा रहे हैं। आप सबसे अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में इस गौ रक्षा के अभियान से जुडक़र गौ माता की सेवा की दिशा में एक कदम बढ़ाए।
कथा में पधारे राजिम के विधायक रोहित साहू ने गौ भागवत कथा को गायों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए अच्छा प्रयास बताया उन्होंने कहा कि यह एक प्रेरणादायक अनुकरणीय और प्रसंसनीय पहल है उन्होंने व्यास पीठ से एक गौ कथा राजिम की गौशाला में करने के संबंध में अनुरोध किया जिसे ब्रह्म दत्त शास्त्री ने स्वीकार किया।
इस बात का सभी ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया विदित हो कि पिछले महीने प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेष पटेल गौशाला आए थे और उन्होंने गायों की दशा और दिशा सुधारने के लिए गौ कथाओं को मध्य बनाने की बात कही थी।
गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने यह विचार किया कि इस परम पुण्य दायक पुरुषोत्तम मास में गौ कथा कराई जाए। नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका की अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू इस कथा के मुख्य यजमान बने संध्या समय सर्वप्रथम हनुमान जी एवं गौ माता का पूजन किया गया। इसके बाद पंडित हरीश महाराज ने कलश एवं पोथी पूजन कराया इसके बाद सुहागिन महिलाएं अपने सिर पर उन्होंने भजन गाते हुए समूची गौशाला की परिक्रमा की समिति के प्रफुल्ल दुबे ने स्वागत भाषण करते हुए गांव कथा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा आए हुए भक्ति सोता गानों का अभिनंदन किया मंच का संचालन करते हुए भूपेंद्र सोनी ने कहा कि यह हमारे नगर का सौभाग्य है कि हमारी इस ऐतिहासिक धरोहर श्री गोपाल गौशाला में प्रथम गौ कथा हो रही है कथा में अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा,डॉ टी एन रमेश, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा,वासु नागवानी,श्रीकांत साहू,गोविंदा राजपाल,प्रेम साधवानी,प्रतीक शर्मा, योगिता सिन्हा,लक्ष्मी शर्मा,शारदा सारडा,अनुराधा शारदा सहित अनेक मात्र शक्तियों उपस्थित थी,गौशाला की व्यवस्थाओं से जुड़े समिति के रूपेंद्र चंद्राकार,चंदू कंसारी ने सभी लोगों को इस कथा से अधिक से अधिक जुडऩे की अपील की है।


