गरियाबंद

पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च
07-Jun-2026 6:17 PM
पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 7 जून। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर में अचानक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम सडक़ों पर उतरी। तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर, नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम और थाना प्रभारी अरुण साहू के नेतृत्व में दर्जनों जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टुकड़ी देखकर असामाजिक तत्वों में हडक़ंप मच गया। फ्लैग मार्च का मकसद नगर में पनप रही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाना था।

अधिकारियों ने साफ किया कि गुंडा-बदमाश अब सावधान हो जाएं। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस का यह सख्त संदेश है। थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर कड़ी नजर है। श्री राठौर ने कहा कि कानून तोडऩे वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील है कि अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से नगर में चर्चा का माहौल है।


अन्य पोस्ट