गरियाबंद
गरियाबंद, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिंद्रानवागढ़ मंडल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चिखली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। यह अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चिखली की सरपंच सरिता शेखर ध्रुव, सचिव अनुज ठाकुर, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, कृषि सभापति गणेशाराम ध्रुव, जनपद सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, भगोली राम साहू, मंडल महामंत्री त्रिलोक राठौर, शुभम साहू, ईश्वर यादव, भुलाऊ राम यादव, धन्नु यादव, रमेश यादव, श्रीराम निषाद, फगवा राम निषाद, द्वारका ध्रुव, निर्मल ध्रुव, प्रेमलाल निषाद, बिमला देवांगन, मीना बाई, जुगनबाई, खोमलाल देवांगन, ओमलाल देवांगन, मुकेश कुमार, भागवत, कामता राम निषाद, प्रेम बाई, रामेश्वर ध्रुव, बर्सन विश्वकर्मा, मनोज यादव, बिंदा बाई, जगिता विश्वकर्मा, जागेश्वरी, कुमारी बाई, सुशीला बाई, अघनीबाई, मुगेश्वरी, त्रिवेणी बाई, सावित्रीबाई, सुखिया बाई, रंजीताबाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


