गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 जून। छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एकदिवसीय सीएमई कार्यक्रम एवं बैठक रायपुर हांडीपारा में आहूत की गई। कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला ब्लाक तहसील व ग्रामीण अंचलों से भी चिकित्सको ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी के तेल चित्र पर चंदन वंदन मल्लार्पणकर प्रारंभ किया गया। सीएमई में डॉ. बीएल साहू भूतपूर्व अल्टरनेटिव मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से रोग और निदान पर चर्चा की एवं लाभ हुए रोगों पर दवाइयों, के गुणधर्म परिणाम पर चर्चा किये, तत्पश्चात डॉ.अशोक दुबे भूतपूर्व अल्टरनेटिव मेडिकल कॉलेज ने भी कंप्रेस चिकित्सा पर प्रकाश डाला किस रोग पर किस पॉइंट पर मेडिसिन का उपयोग लाभकारी होता है,एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीलेश थावरे ने संगठन पर जोर दिया एवं डॉक्टर डॉ.डी आर सिन्हा ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार प्रसार पठन पाठन एवं शोध पर अपना पक्ष रखा। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी डॉ.रमेश कुमार सोनसायटी ने दी।


