गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा -राजिम, 5 जून। नगर पालिका उपाध्यक्ष के द्वारा जारी बयान पर कटाक्ष करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग परेशान है, मुलभूत सुविधाओं को तरस रहे है।
बिजली,पानी,सफाई, स्वास्थ्य की व्यवस्था में सरकार जीरो है,बल्कि उल्टा नगर की जनता पानी के लिए तरस रही है तो वही नगर पालिका द्वारा भागीरथी नल जल योजना की 80 रूपये की मासिक बिल को बढ़ाकर 180 रूपये की गई साथ ही सम्पत्ति कर मकान दुकान जैसे सभी जगहों पर बेतहासा टैक्स में वृध्दि की गई है। गरीब जनता को सुविधा नहीं दे पा रही। पालिका प्रशासन भारी भरकम टेक्स वसूली जारी है। महतारी वंदन के नाम पर माताओ बहनो को ठगने का काम किया 500 रूपये में सिलेंडर देने के वायदे किये थे।आबादी भूमि क्षेत्र के पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ नही मिल रहा। किसानों को खाद नही मिल रहा,नगर में विकास कार्य ढप्प है,नगर में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान,सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था में सुधार तथा नगर की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आगे भी लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।


