गरियाबंद
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ढकोसला- भूपेंद्र सोनी
04-Jun-2026 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 जून। गोबरा नवापारा नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि एक तरफ कंग्रेस सुशासन तिहार का विरोध कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों के मांग को लेकर 20 आवेदन दिए हैं।
इससे स्पष्ट है कि सुशासन तिहार में वास्तविक मांगों और समस्यों का निराकरण भी किया जा रहा है, तभी कांग्रेस के पार्षदों ने मांगो और समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यक्रम में आवेदन किया है। विरोध कर कांग्रेस जनता को सिर्फ भ्रमित ही कर रही है। सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए है और कांग्रेस का आंदोलन ढकोशला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


