गरियाबंद

जन समस्याओं पर सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस का प्रदर्शन
04-Jun-2026 3:17 PM
जन समस्याओं पर सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 4 जून। नगर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने सुशासन तिहार के आयोजन स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और खाली मटकी लेकर पहुंचीं तथा पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर में अवैध रेत और अन्य खनिजों का परिवहन धड़ल्ले से जारी है, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, गरीब एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही,किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रही तथा लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पानी की समस्या के विरोध में खाली मटकी आयोजन स्थल पर पटककर फोड़ दी। इससे कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद,जनविरोधी नीतियां बंद करो और जनता को मूलभूत सुविधाएं दो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार सुशासन का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे अभनपुर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रवीण साहू,रामा यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस नवापारा ग्रामीण, धनराज मध्यानी,नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपाली राजपूत, जीत सिंग, चतुर जगत,जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, शिखर चंद बाफना,मंडल अध्यक्ष अजय साहू,अजय कोचर, चन्द्रहास साहू,सचिन बंगानी, पार्षद अर्जुन साहू,टिकेश्वर गिलहरे,राम रतन निषाद, तरूण कंसारी,फागुराम देवांगन,हेमंत साहनी,रेखा तिवारी, अनूप खरे,निर्माण यादव,रमेश तिवारी,मितेश शाह,सुरेन्द्र साहू,राकेश सोनकर, यादवेंद्र सिंग राजपूत,अभिजीत श्रीवास,शेखर साहू,प्रदीप साहू,दाऊ राम साहू, विजय तारक,अजय गाड़ा,शहीद रज़ा,बल्लू देवांगन,मानसिंग ध्रुव, गुड्डू मिश्रा,नोहर कंसारी,अल्लू चक्रधारी,असफाक लखानी,निगम पटेल,श्यामू विश्वकर्मा, बीरबल राजपूत,भोला साहू,बल्लू साहू, बजरंगी कंसारी,बबलू खान, घनश्याम साहू,संजय यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट