गरियाबंद

विधायक ने कंप्यूटर सेंटर का किया शुभारंभ
27-May-2026 3:18 PM
विधायक ने कंप्यूटर सेंटर का  किया शुभारंभ

नवापारा-राजिम, 27 मई। विधायक इंद्र कुमार साहू ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्राम कुर्रा स्थित विधायक प्रतिनिधि थनेंद्र साहू के नवीन प्रतिष्ठान थनेन्द्र कम्प्यूटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुर्रा के सरपंच पुष्पा साहू,नगर पालिका गोबरा नवापारा के अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव,जनपद सदस्य कुंती लखन साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,मुकुंद मेश्राम अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट