गरियाबंद

जपं सभापति ने अभनपुर में सिविल कोर्ट भवन की मांग
26-May-2026 3:35 PM
जपं सभापति ने अभनपुर में सिविल कोर्ट भवन की मांग

नवापारा-राजिम, 26 मई। विकासखंड अभनपुर के सुशासन तिहार के अवसर पर ग्राम टेकारी में ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा सिविल कोर्ट भवन हेतु कलेक्टर के नाम मांग पत्र अनुविभागीय अधिकारी रवि सिंह को सौंपा।

श्री साहू ने बताया कि अभनपुर विकासखंड में दो नगर पालिका जिसमें गोबरा नवापारा एवं अभनपुर शामिल है सहित 93 ग्राम पंचायत के लगभग 105 ग्राम के लोग निवास करते हैं। सिविल कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय रायपुर जाना पड़ता है। जिससे लोगों का अतिरिक्त समय व आर्थिक व्यय होता है।

 पूर्व में अभनपुर में सिविल कोर्ट खोलने का प्रयास किया गया था,लेकिन भवन के अभाव में नहीं खुल पाया इसलिए कलेक्टर  से अतिशीघ्र सर्व सुविधा युक्त भवन सिविल कोर्ट हेतु अभनपुर में खोलने की मांग किया गया है। एसडीएम रवि सिंह को मांग पत्र देते हुए साथ में जनपद अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सभापति चंचल दीवान, हेमलता चंद्राकर,राजेश्वरी ध्रुव, सभापति संतु राम साहू,जनपद सदस्य हिमांशु खरे,महेंद्र खुटियारे विनोद चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट