गरियाबंद
छुरा, 26 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा सोमवार को राजमहल प्रांगण में झीरम घाटी नक्सल हमले में दिवंगत कांग्रेस नेताओं और शहीद हुए सुरक्षा जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह ने दिवंगत नेताओं को याद करते हुए कहा कि झीरम घाटी में दिवंगत हुए नेताओं के जाने से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनके बलिदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान, यशपेंद्र शाह, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राजकुमारी सोनी।
कोषाध्यक्ष व पार्षद सलीम मेमन, भानुप्रताप वर्मा, पार्षद पंचराम टंडन, देवसिंग नेताम, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, यामीन खान, शैलेन्द्र दीक्षित, सेक्टर अध्यक्ष अखिल चौबे, गजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक सचिव श्वेता चंद्राकर, देशबाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


