गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 26 मई। विधायक कार्यालय संगवारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के द्वारा सोमवार को झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर शहीदों को याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपरा और जनसेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनकी शहादत हमें न्याय, शांति और जनहित की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कार्यक्रम में धनराज मध्यानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जीत सिंग पूर्व उपाध्यक्ष नपा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रहास साहू, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षदगण अर्जुन साहू, अजय साहू, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे,सुरेन्द्र साहू, रामकुमार शर्मा,गुड्डू मिश्रा,सन्तु राम साहू,बीरबल राजपूत, निर्माण यादव, दाऊराम साहू,अजय गाड़ा,विजय तारक,संजय यादव,रघुवीर निर्मलकर, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


