गरियाबंद

पिपरौद में विकास कार्यों का विधायक करेंगे लोकार्पण
25-May-2026 6:17 PM
पिपरौद में विकास कार्यों का विधायक करेंगे लोकार्पण

नवापारा-राजिम, 25 मई। अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरौद में विधायक इंद्रकुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर अनेक विकास कार्यों का 26 मई  को लोकार्पण करेंगे।

जिसमें आंगनबाड़ी, टीना शेड निर्माण,सामुदायिक भवन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं राफेल क्रिकेट मैदान का लोकार्पण करेंगे साथ ही साथ अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति चन्द्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य कुंती लखन साहू,एवं सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मुकेश ढ़ीढ़ी एवं ग्राम पंचायत सरपंच दुलेश्वरी भीखम साहू,उपसरपंच प्रीत राम साहू के कर कमलों में लोकार्पण 26 मई मंगलवार को किया जाएगा।

 ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पिपरौद में नवीन क्रिकेट मैदान बनने से गांव के युवाओं में बहुत ही खुशी की लहर देखने को मिल रहा है जिसमे आस पास गांव के सहित ग्रामवासियों में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है।

उक्त जानकारी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष नीरज साहू एवं संरक्षक वाकेश कुमार साहू, ऋतुराज साहू ने दिया है।


अन्य पोस्ट