गरियाबंद

विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
23-May-2026 3:59 PM
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग  को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 मई। शुक्रवार को नगर के विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेन्द्र साहू,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव,जिला उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी,नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, पार्षद दीपाली राजपूत,चतुर जगत, हेमंत साहनी सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनेन्द्र साहू ने कहा आज हम यहाँ किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई लडऩे के लिए एकत्रित हुए हैं। यह धरना प्रदर्शन आम नागरिकों की आवाज है, उन गरीब,मजदूर,किसान,बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की आवाज है जिन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

हमारी माँगें बिल्कुल जायज़ हैं लंबित पेंशन का स्थायी निराकरण हो, हर वार्ड में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था हो, सफाई व्यवस्था सुधारी जाए,और आबादी भूमि क्षेत्र के गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ मिले।

जब जनता बार-बार अपनी समस्याएँ बता रही है,तब प्रशासन का कर्तव्य बनता है कि वह तुरंत समाधान करे। लेकिन दुर्भाग्य है कि जनता को अपनी आवाज उठाने के लिए सडक़ पर उतरना पड़ रहा है। मैं प्रशासन से कहना चाहता हूँ कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान के लिए है। यदि हमारी माँगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई,तो यह आंदोलन और भी बड़ा रूप लेगा।

 उन्होंने कहा कि साथियों,संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। आपकी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ जनों ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में पार्षदगण अर्जुन साहू,तरूण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे, फागु देवांगन,शेखर बाफना, महामंत्री रमेश तिवारी,निर्माण यादव, मंगराज सोनकर,सुरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शाहिद रज़ा,अजय गाड़ा, शंकर साहू,रेखा तिवारी,आशीष दीवान,राकेश सोनकर,यादवेंद्र ठाकुर,बल्लू देवांगन,मितेश शाह, राजा चावला, बीरवल राजपूत,महेश साहू, प्रतीक साहू,विजय तारक, सुनील जैन,अनूप खरे,वीरेन्द्र राजपूत,दाऊ राम साहू,भूनेश्वर साहू, असफाक लखानी,अशोक यादव, घनश्यम साहू,प्रदीप साहू,शेखर साहू, भोला साहू,राजेशवर साहू,निगम पटेल,मानसिंग ध्रुव,बरखा देवार, अल्लू चक्रधारी,रूखमणी साहू, बजरंगी कंसारी,आशो बाई साहू, गुड्डू मिश्रा,रजनी साहू,समुन्दर यादव,टीकाराम यादव,शुभम बंजारे, जितेंद्र कोसरे,सन्तु साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट