गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा -राजिम, 19 मई। पुरुषोत्तम मास एवं शनि जयंती के अवसर पर नगर की सक्रिय सामाजिक संस्था वाय एस एस ग्रप एवं अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदिरा मार्केट स्थित शनि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को लस्सी वितरण किया गया। वहीं दूसरे दिन नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शीतल पेय शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शीतल पेय ग्रहण कर संस्था के इस सेवा भाव की सराहना की। वाय एस एस ग्रुप के सदस्य कौशल अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान पूरे माहभर नगर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय वितरण का कार्य जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था लगातार सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस सेवा कार्य में वाय एस एस ग्रुप के कौशल अग्रवाल,अजय अग्रवाल, प्रदीप लालवानी,संभव बाफना, पायल बाफना,डोमन वैष्णव एवं कमल निषाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल की ओर से अनिता अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, बीना अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कांता अग्रवाल, गोरी अग्रवाल, सरिता बांका, चंदा अग्रवाल एवं त्रिवेणी पोद्दार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा।


