गरियाबंद
गरियाबंद, 18 मई । सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रद्व वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में छुरा, गरियाबंद और मैनपुर ब्लॉक के 50 गांवों से करीब 240 प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में वन अधिकार कानून, सामुदायिक वन अधिकार और वन प्रबंधन समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार वैष्णव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समितियों को मजबूत बनाने और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा पर मार्गदर्शन दिया। वहीं कृष्ण कुमार सिन्हा और राम गुलाल सिन्हा ने सामुदायिक वन प्रबंधन समितियों के संगठन और फेडरेशन निर्माण की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में प्रेरक संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए आगे भी आयोजन जारी रखने की मांग की।


