गरियाबंद

सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति- गेंद लाल
18-May-2026 2:54 PM
सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति- गेंद लाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 मई। परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण-नवागांव की आवश्यक बैठक साहू समाज भवन नवागांव में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वजातीय बन्धुओं द्वारा माता कर्मा की पूजा अर्चना के साथ किया गया।

 बैठक में समाज की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने,आपसी भाईचारा बढ़ाने, सामाजिक एकजुटता बनाए रखने तथा विभिन्न सामाजिक प्रकरणों पर विचार विमर्श करते हुए उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष गेंद लाल साहू ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है जब समाज के लोग एक मंच पर आकर विचार विमर्श करते हैं तब संगठन और अधिक मजबूत होता है। हमें नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कार एवं समाज सेवा की भावना से जोडऩा चाहिए। जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू ने कहा कि आपसी सहयोग,प्रेम एवं भाईचारा समाज को नई दिशा देता है समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों में भाग देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्र साहू समाज के सचिव नरसिंग साहू ने किया।

 इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज के उपाध्यक्ष राम कुमार साहू कमला साहू संगठन सचिव भुवन लाल साहू, निर्मला साहू, मालिक राम साहू लखन लाल साहू,पारसमणी साहू,पूरन लाल साहू, रविशंकर साहू,सुरेंद्र कुमार साहू, कोमल साहू राजेश साहू,पुरुषोत्तम साहू,डोमार साहू,महेश साहू, उमेंदी साहू, विनोद साहू,विनीता साहू, रमा साहू, आशाराम साहू,दुलार साहू, मेलू राम साहू,फगेश साहू,उमेंद राम साहू,रेख राम साहू श्यामलाल साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारी एवं स्व जातीय बंधु उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट