गरियाबंद

एक माह तक गूंजेगी रामकथा
18-May-2026 2:48 PM
एक माह तक गूंजेगी रामकथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 मई। स्थानीय कसेर समाज द्वारा धार्मिक व सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गई।

श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में 17 मई रविवार से एक महीने तक चलने वाले संगीतमय रामायण पाठ का गरिमामय शुभारंभ हुआ। यह पावन आयोजन पुरुषोत्तम मास के विशेष अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो 15 जून 2026 तक प्रतिदिन नियमित रूप से चलेगा। भव्य राम दरबार की स्थापना और पंडित द्वारा विशेष पूजन आयोजन के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में भव्य राम दरबार सजाया गया। पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के संग भगवान श्री राम जी के दरबार का पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद रामायण पाठ की शुरुआत हुई।

पुरुषोत्तम मास पर मंडली के अध्यक्ष नन्दलाल कंसारी ने समाज के नाम अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन का श्रवण व कीर्तन करना अतीव फलदायी होता है। संदेश नंदलाल कंसारी के माध्यम से समाज को इस पुनीत कार्य से जुडऩे की प्रेरणा दी गई। शाम 4 से 6 बजे तक सजेगी प्रभु राम की चौपाई कसेर समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस एक माह के महायज्ञ में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक समाज की ख्यात रामायण मंडली द्वारा प्रभु श्री राम की चौपाइयों का संगीतमय गान किया जाएगा।

इस पावन महीने में किए गए रामायण श्रवण से परिवारों में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं को विशेष आमंत्रण आयोजन समिति ने कसेर समाज की समस्त मातृशक्तियों, युवाओं और श्रद्धावान बंधुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन शामिल होने की अपील की है।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध जन-शामिल हुए और सभी ने मिलकर प्रभु श्री राम की आरती की।समाज के लोगों को स्वेच्छानुसार इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और पुण्य का भागी बनने का अवसर भी दिया गया है।


अन्य पोस्ट