गरियाबंद
गरियाबंद, 18 मई। भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर लोग पानी के लिए परेशान होते हैं, वहीं दूसरी ओर श्री सुदर्शन जन सेवा समिति द्वारा मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया जा रहा है। समिति द्वारा भूतेश्वर रोड, गरियाबंद में पिछले 7 वर्षों से लगातार प्याऊ घर संचालित किया जा रहा है, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
इस सेवा कार्य की शुरुआत 01 मई से इस वर्ष भी विधिवत रूप से की गई। समिति के सचिव डिगेश्वर साहू के नेतृत्व में यह पहल हर साल गर्मी के मौसम में की जाती है। इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता रोमन ध्रुव का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, जो पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं।
पियाऊ घर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों लोग ठंडा और स्वच्छ पानी पीकर राहत महसूस करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने समिति के इस सेवा कार्य की जमकर सराहना की है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
समिति के सदस्यों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सेवा भाव से लोगों की मदद करना है, और वे आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करते रहेंगे।


