गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक से पैदल चलते हुए छल्लानी पेट्रोल पम्प के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूका गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत एवं बढ़ी हुई दर से लोग बहुत परेशान है। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थति बनी हुई है। सरकार हर मोर्चे पर विफल हों चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है,भाजपा सूदखोरों को मुनाफा पहुचने पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव खर्च निकालने के लिये इस तरह से लोगों से वसूली की जा रहीं है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को आज जरूरी काम के लिये निकलना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पम्प लगभग बंद है केंद्र सरकार मस्त है जनता पस्त है। केंद्र सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, महामंत्री जिला कांग्रेस सौरभ शर्मा, नपा पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू ,टिकेश्वर गिलहरे ,दीपाली राजपूत,निर्माण यादव, मंगराज सोनकर,राजा चावला, सुरेन्द्र साहू,सुनील जैन, बल्लू देवांगन,रूखमणी साहू,भोला साहू,दाऊराम साहू,शंकर साहू, मितेश शाह,अभिजीत श्रीवास, पूर्णानंद साहू,राकेश सोनकर,नंदू टंडन,जितेंद्र कोसरे,निगम पटेल, शेखर साहू,आशीष दीवान,बीरबल राजपूत,विजय तारक, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू ,असफाक लखानी,श्यामू विश्वकर्मा, बजरंगी कंसारी,अजय गाड़ा,अतुल ठाकुर, विक्की साहू, अनूप खरे,अतुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


