गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 मई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत रायपुर जिला ग्रामीण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग ग्राम चंपारण में प्रारंभ हुआ। प्रशक्षिण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, वर्ग प्रभारी संदीप शर्मा,अभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन,जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, विधायक इंद्र कुमार साहू, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,पूर्व विधायक देवजी पटेल, संजय ढीढी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू आदि उपस्थित हुए.
अशोक बजाज ई रिक्शा में पहुंचे
चंपारण में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के सभागार में पहुंचने के लिए अशोक बजाज सहित अनेक पदाधिकारी ई रिक्शा का इस्तेमाल किया।


