गरियाबंद

गौ सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं-विशेसर पटेल
15-May-2026 2:54 PM
गौ सेवा से बढक़र कोई  सेवा नहीं-विशेसर पटेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 15 मई। विगत दिनों नगर के सबसे प्राचीन गोपाल गौशाला में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेसर पटेल का आगमन हुआ।

गौशाला में पहुंचते ही अध्यक्ष ने सर्वप्रथम गौ माता का पूजा किया एवं उन्हें गुड़ तथा केला खिलाया इसके बाद पूरी गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला की व्यवस्था को देखकर संतुष्ट हुए एवं गौशाला विकास के लिए और अनेक सुझाव दिए। गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में 460 गोवंश परिवार निवासरत है,इसके संचालन के लिए शासन द्वारा 25 लाख रुपए अनुदान साथ-साथ नगर के गो प्रेमियों द्वारा दान के रूप में हमें राशि मिलता है जो कि अपर्याप्त है। गौ सेवा आयोग के अधिकारी समीर शर्मा ने गोवंश की रक्षा के लिए आयोग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए। अध्यक्ष श्री पटेल ने गौ माता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिदिन हमें गो माता की पूजा अर्चना करके दिनचर्या की शुरुआत करना चाहिए। इस पृथ्वी में गो सेवा से बढक़र और कोई सेवा नहीं है। गाय हमसे कुछ नहीं लेती है केवल देती ही देती है। लोग कहते हैं कि गाय को हम पालते हैं जबकि गाय हमें पालती हैं।

 उन्होंने शासन द्वारा गोधाम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। श्री पटेल ने सभा को संबोधित करते हुई आगे कहा कि जो आदमी गाय का दूध पीएगा वह कभी आतंकवादी नहीं बनेगा, गाय का दूध अमृत के समान है। गाय के दूध के साथ-साथ,पंचगव्य, गोमूत्र और गोबर भी शारीरिक,आर्थिक,वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी है प्रात: काल गाय के दर्शन से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। गाय की पूंछ को सिर में घुमाने से लगी हुई नजर हट जाती है। ग्रह दशा ठीक होती है, गाय के गोबर का छोटा सा टुकड़ा मोबाइल में लगाने से रेडिएशन खत्म होता है,कोई भी पूजा पाठ में गाय के गोबर,दूध,दही से ही अनुष्ठान संपन्न होते है,गौमूत्र,पंचगव्य का सेवन करने से असाध्य बीमारी ठीक हो जाती है,आज विज्ञान ने भी गाय को इन सभी उपयोग में स्वीकृति दी है सभा को संबोधित करते हुए गोपाल यादव ने भी गाय के महत्व पर प्रकाश डाला एवं गोसेवा आयोग के अध्यक्ष की सरल सहज व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डालते हुए कहां कि पटेल जी अपना पूरा जीवन को गौ सेवा के लिए समर्पित कर दिया है सभा को को नगर पालिका अध्यक्ष संजय ओम कुमारी ने भी संबोधित किया समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे ने गौशाला संचालन के लिए 14 लाख से अधिक रुपए अनुदान राशि प्रदाय हेतु आवेदन पत्र सौपे इस अवसर पर रमेश पहाडिय़ा,अशोक गंगवाल,चंदू कंसारी,गिरधारी अग्रवाल,रवि शंकर साहू,मुन्ना यादव, सनत चौधरी,संतोष माखीजा,विवेक साहनी,राजू काबरा,ब्रह्म दत्त शास्त्री, मोहन अग्रवाल,लखन साहू, विकासखंड अध्यक्ष रूपेंद्र साहू,मुन्ना यादव,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू,योगिता सिन्हा,पुर्व पार्षद मायाराम साहू,वीरेंद्र साहू,ब्रह्म दत्त शर्मा,डॉक्टर टीपी वर्मा,नाथू साहू, डॉ. टी.एन.रमेश के अलावा नगर के सैकड़ो प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राजू काबरा एवं आभार प्रदर्शन ब्रह्म दत्त शर्मा ने किया।


अन्य पोस्ट