गरियाबंद

भाजपा जिला अध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
14-May-2026 5:56 PM
भाजपा जिला अध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 14 मई। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित मंडल मैनपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर चर्चा हुई।

अनिल चंद्राकर ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में संगठन विस्तार और पुनर्गठन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान खाली पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई।

श्री चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह, डागेश्वर नेगी, मनोज निर्मलकर, सुधीर ठाकुर, अजय बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट