गरियाबंद

19 को रोजगार मेला, 75 पदों पर होगी भर्ती
14-May-2026 3:24 PM
19 को रोजगार मेला, 75 पदों  पर होगी भर्ती

गरियाबंद, 14 मई।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 19 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।

मेले में निजी संस्थान स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं एन.आई.आई.टी. प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया गया है।


अन्य पोस्ट