गरियाबंद
पंचायत उप चुनाव, सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
14-May-2026 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गरियाबंद, 14 मई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन मई 2026 के लिए जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर को गरियाबंद जिले का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिले में पंच के 15 पद एवं सरपंच के 1 रिक्त पद के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया गरियाबंद, देवभोग, छुरा एवं मैनपुर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न होगी। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं शिकायतों के लिए सामान्य प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 94063-78849 पर संपर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


