गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 14 मई। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के गोहरापदर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों से संबंधित मांगपत्र भी सौंपे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास पर ग्राम पंचायत चिचिया की सरपंच फोटो बाई ध्रुव और अमलीपदर के पंच तुलाराम मांझी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने बताया कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर सदस्यता ली।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला मंत्री डॉ. मनीष सिन्हा, सुरोति ध्रुवा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा, जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री तानसिंह मांझी, अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


