गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 12 मई। नगर की प्रतिष्ठित दुर्गा शक्ति समिति नवापारा वार्ड नं. 07 द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष शिक्षा सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों की शैक्षणिक सफलता का उत्सव मनाया गया, बल्कि समिति की गौरवशाली यात्रा और संस्कारों की झलक भी देखने को मिली।समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने की,मुख्य अतिथि के रूप में योगिता सिन्हा,विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि संजय साहू,पूर्व पार्षद हर्षा कंसारी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष सुश्री सरोज कंसारी द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात भारती साहू ने जय अम्बे सामूहिक भजन घर आना की शानदार प्रस्तुति दफली के साथ दी.
कल्याणी कंसारी ने समिति की प्रस्तावना बताते हुए 20 अक्टूबर 2024 को स्थापित इस समिति में 3 से 18 वर्ष तक की बालिकाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य भक्ति और सेवा भाव को जगाना है। अब तक समिति 40 से अधिक घरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर चुकी है। वर्तमान में हर शनिवार हनुमान चालीसा के सात पाठ और मंगलवार को सुन्दरकांड का अभ्यास निरंतर जारी है। संस्कार और संस्कृति का संगम समिति की पहल पर अब क्षेत्र में जय श्री राम से अभिवादन की नई परंपरा शुरू हुई है। समिति ने हनुमान जयंती, राम नवमी, भव्य भंडारे और गायत्री यज्ञ जैसे आयोजनों के साथ राजिम महोत्सव व हिंदू सम्मेलन 2026 में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ओमकुमारी और योगिता सिन्हा ने बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नैतिक शिक्षा बच्चों को सही और गलत में अंतर करना और अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेना सिखाती है। वे ऐसे व्यक्ति बनते हैं जो समय का प्रबंधन कर सकते हैं, नियमों का पालन कर सकते हैं और दूसरों की निगरानी के बिना भी नैतिक निर्णय ले सकते हैं, दुर्गा शक्ति समिति धार्मिक, आध्यत्मिक और संस्कारी जीवन जीने की मजबूत आधार हैं।
बच्चे आदर, सहयोग और सहिष्णुता जैसे नैतिक मूल्यों को समझेंगे हैं, वे बड़े होकर अधिक दयालु और समावेशी बनेंगे.परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं—हीर कंसारी, कृतिका कंसारी , हिमांशी साहू, भवानी कंसारी, माही साहू, भारती साहू और राम कंसारी को पुरस्कृत किया गया।
मेधावी बच्चों को समिति अध्यक्ष की ओर से मेडल और नगर अध्यक्ष ओमकुमारी की ओर से विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सरोज कंसारी,उपाध्यक्ष भारती साहू, सचिव कल्याणी कंसारी और सह-सचिव वर्षा साहू, माही साहू,संजू, डाली ध्रुव, धन्नू धनेश्वरी, साहू, का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर, लक्ष्मी साहू, राज बाई, पूजा कंसारी, रेखा साहू,बिजली बाई, रति कंसारी, पीना बाई,हेमीन,लक्की साहू आदि माताए अधिक संख्या में उपस्थित रही


