गरियाबंद
गांव के विकास के साथ-साथ मजदूरों को काम मिल रहा है-हेमलता साहू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 10 मई। समीपस्थ ग्राम पंचायत मानिकचौरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत पैठू तालाब में 10 लाख रुपए की लागत पर गहरीकरण,सफाई एवं पचरी निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच हेमलता अवध राम साहू ने विधी-विधान पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम के विकास के साथ साथ गांव में पंजीकृत मजदूर को रोजगार मिलेगा और उसे काम की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
गर्मी में खेती किसानी काम बंद रहता है ऐसे समय में गांव में काम मिलने से मजदूर वर्ग में भी खुशी का वातावरण देखा जा रहा है। गहरीकरण होने से गांव में वाटर हार्वेस्टिंग होने से गांव का जलस्तर भी बढेगा। भूमिपूजन के दौरान पूर्व सरपंच बुध्देश्वर साहू, झरोखा साहू,गजेंद्र साहू,रमेश बघेल, पंचगण प्रीति साहू,पूर्णिमा साहू,गीता मंडाई,तुकेश्वरी साहू,कुमारी गेंडे, सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।