गरियाबंद

कुर्रा में जनगणना जागरूकता अभियान
10-May-2026 3:32 PM
कुर्रा में जनगणना जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 10 मई। समीपस्थ ग्राम कुर्रा सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रास ने उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम कुर्रा में जनगणना जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान में 46 स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही व ग्रामीणों को डोर-टू-डोर स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बिना भय के सही एवं सटीक जानकारी प्रगणकों को दे जिससे जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावशाली हो सके। आधार नंबर, पेन नंबर, बैंक खाता या किसी भी प्रकार की ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही जनगणना करने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच जरूर कर लें। जनगणना है देश की पहचान, इसमें करें सबका योगदान।जनगणना है राष्ट्र का दर्पण,इसमें शामिल हर जन।जनगणना में सहयोग करें, विकास की राह आसान करें।

स्वयंसेवकों ने तख्ती में ऐसे नारों लिखकर ग्राम कुर्रा को गूंजयमान किया। डॉ.आर.के.रजक जिला संगठक रायपुर ने कहा कि जनगणना राष्ट्र की विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करें जिससे इन आंकड़ों के आधार  प्रभावशाली योजनाएं बनाई जा सके। सरपंच पुष्पा डमेश साहू ने कहा कि जनगणना केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि सामाजिक आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार है। इस जागरूकता अभियान में डॉ.श्यामा सांडिल कार्यक्रम अधिकारी,नुकेश साहू, उप-सरपंच चेतन साहू,शान्ति बाई तारक, महेशु महेश्वरी, पंच गण अनुज पटेल, गोवर्धन,बामन दास कुर्रे,कृष्ण कुमार कुर्रे,ग्वाल राम साहू,उदयराम साहू आदि ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।


अन्य पोस्ट