गरियाबंद

नवापारा प्रीमियम लीग क्रिकेट
09-May-2026 3:55 PM
नवापारा प्रीमियम लीग क्रिकेट

छत्तीसगढ़ संवाददाता

नवापारा राजिम, 9 मई। युवा संगठन द्वारा नवापारा प्रीमियम लीग एनपीएल सीजन 4 का आयोजन किया गया। 3 मई को प्रारंभ कार्यक्रम 7 मई को समापन हुआ। जिसमें नगर सहित आसपास गांवों के 32 टीम प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान बासीन,द्वितीय मालिडीह एवं तृतीय ग्राम तर्री के टीम विजयी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  ओमकुमारी संजय साहू,विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सोनी, सभापति केकती सोनवानी, आयोजक समिति के सदस्य राजा ध्रुव, कान्हा गिलहरे,अमर गिलहरे, सागर प्रकाश,विजय,राकेश,राहुल, हिमांशु,निखिल एवं अन्य सभी के सहयोग एवं उपस्थिति से सफल हुए। इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार 15000 एवं शील्ड केकती सोनवानी के द्वारा,द्वितीय पुरस्कार 7000 एवं शील्ड नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू द्वारा एवं तृतीय पुरस्कार 4000 एवं शील्ड राजा साहू द्वारा प्रदान किया गया।  नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने इस सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं दिए।


अन्य पोस्ट