गरियाबंद

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा से मुलाकात
09-May-2026 3:50 PM
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा से मुलाकात

नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ संवाददाता

गरियाबंद,  9 मई। गरियाबंद की कांग्रेस नेत्री शीला ठाकुर ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता सिन्हा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शीला ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में नई प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय होगा।

महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट