गरियाबंद
कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक का मनाया जन्मदिन
08-May-2026 10:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा राजिम, 8 मई। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ.नारायण सुब्बाराव हार्डीकर का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में उनके प्रतिमा पर मल्यार्पण कर बड़ी धूम धाम से जयंती मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अरुण ताम्रकर प्रदेश अध्यक्ष, संतोष पांडेय अति. प्रदेश अध्यक्ष, मनोज वर्मा महामंत्री प्रशासन,चतुर सिंग जगत रायपुर जिला ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष, रामकुमार शर्मा उपाध्यक्ष, लालजी साहू उपाध्यक्ष, घनश्याम साहू महामंत्री, सुरेन्द्र साहू महामंत्री संगठन निर्माण,कमलनारायण साहू सहसचिव सहित पूरे प्रदेश भर से बड़ी संख्या में सेवादल के साथी उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


