गरियाबंद

उप मुख्यमंत्री साव के हाथों वैद्यराज सम्मानित
07-May-2026 8:18 PM
उप मुख्यमंत्री साव के हाथों वैद्यराज सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 7 मई। पिछले दिनों जिला मुख्यालय स्थित साहू छात्रावास भवन में साहू समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया और समाज सेवा के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान की कड़ी में प्रसिद्ध हड्डी जोड़ विशेषज्ञ वैद्यराज ओमप्रकाश साहू का शाल,श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ एवं पूर्व गृह मंत्री, प्रमुख अतिथि विधायक रोहित साहू, चंदुलाल साहू अध्यक्ष भंडार गृह निगम,कसडोल विधायक संदीप साहू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू,प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू,साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू,पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र साहू, पवन साहू,साधना साहू,सुनील साहू,नंदनी साहू, इन्द्राणी साहू,रिखी यादव अध्यक्ष नपा गरियाबंद,अनिल चंद्राकार अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद, चित्ररेखा साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि,समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट