गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 6 मई। पश्चिम बंगाल और असम में महाविजय तथा पांडिचेरी केरल और तमिलनाडु में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों द्वारा विजय उत्सव मनाया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के नेतृत्व में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। ऐतिहासिक जीत के अवसर पर पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध झालमुड़ी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को खिलाया गया। एवं शानदार आतिशबाजी की गई। भारत माता की जय और बीजेपी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस ऐतिहासिक सफलता को कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी सरकार के नीतियों की जीत बताया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों, अमित शाह की रणनीति और संगठन के मार्गदर्शन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती से जनता का विश्वास बढ़ा है।
लोकतांत्रिक मूल्यों व भाजपा के नीतियों की जीत- ओम कुमारी
नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी-संजय साहू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली विजय पर हर्ष जताते हुवे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति क्षमता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है। भाजपा ने सदैव गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। जिस पर आम जनता ने विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है भाजपा की नीतियों की जीत है। इस अवसर पर महामंत्री सौरभ जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी,महामंत्री राजू रजक,अनुसूचित जाति जिला महामंत्री मुकुन्द मेश्राम,मनीष चौधरी, चन्द्रिका साहू,पार्षद सचिन सचदेव,सहदेव कंसारी,नम्मू ध्रुव, जीना निषाद,पूजा कंसारी,लोमेश्वरी साहू,देवेन्द्र सेन,पूर्व पार्षद बॉबी चावला,प्रसन्न शर्मा, पारसमणि साहू, जिनेन्द्र साहू,डिहू साहू,किरण सोनी, हर्षा कंसारी, दुकलहिंन साहू,ललिता साहू,हेमिन साहू,फेकनू साहू,पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम निषाद आदि उपस्थित हुए।


