गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 3 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम करेली बड़ी का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।
विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कक्षा दसवीं में कुल 77 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 68 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार से कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 88.31फीसदी रहा। इसमें से 21 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 39 छात्र द्वितीय श्रेणी से एवं 8 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
इसी प्रकार से कक्षा 12वीं में कुल 49 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। उनमें से 45 छात्र उत्तीर्ण हुए कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92 फीसदी रहा। इसमें से 26 छात्र प्रथम श्रेणी से 17 छात्र द्वितीय श्रेणी से तथा 2 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा दसवीं में कुमकुम पिता संतोष कुमार साहू ने 93.33 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान को प्राप्त की है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में निशा पाल पिता धर्मेंद्र पाल 92 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान को प्राप्त की है। कक्षा दसवीं में सरोज पिता यशवंत सतनामी 83.5 फीसदी द्वितीय,कक्षा बारहवीं में अखिलेश साहू पिता हरीश साहू 86.02 फीसदी द्वितीय, कक्षा दसवीं में भूपेन्द्र पिता मनहरण सतनामी 81.66 फीसदी तृतीय, स्थान कक्षा 12वीं में कु देवकी पिता कीर्तन निषाद 85 फीसदी तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। इन सभी छात्रों ने विशेष उपलब्धि हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ नगर पंचायत करेली बड़ी को गौरवान्वित किये हैं।


