गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 3 मई। पिछले दिनों बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) द्वारा चलाया जा रहा एक आध्यात्मिक अभियान है, जिसका उद्देश्य गायत्री मंत्र और यज्ञ की संस्कृति को हर घर तक पहुँचाना है और मुख्य रूप से भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों, गायत्री और यज्ञ को जन-जन तक पहुँचाकर पर्यावरण शुद्धि, मानसिक शांति और वैचारिक क्रांति लाना है।
यह आयोजन 3 दिन एक ही समय सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। इस अभियान के तहत अक्सर विशेष तिथियों (जैसे बुद्ध पूर्णिमा) पर हजारों घरों में एक साथ गायत्री हवन आयोजित किए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम मैं भी अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर यज्ञ कर आस पास के परिवार जनों को यज्ञ करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें भाग लेने वाले लोग अपने घरों में ही सरल विधि से हवन किए।
पूर्णाहुति के समय अक्सर बुराइयों को छोडऩे और सद्गुणों को अपनाने का सभी ने संकल्प लिए और जयकारा के साथ यज्ञ का समापन किया गया।


